
unemployment rate people protesting crowd illustration many people looking for a job vector
टाइटल से आप समझ गए होंगे की आज किस विषय पर बात करने आया हूँ।
हमारे देश में लोग कहते है की सरकारी नौकरी से बेहतर और कोई नौकरी नहीं है, क्योकि इसमें आपको
सैलरी समय पर मिलती है। सबसे बड़ा फायदा ये है की आप की नौकरी सुरक्षित रहती है आप अपने परिवार के साथ अच्छे से जीवन यापन कर सकते है। समाज में आपकी हैसियत होती है लोग आपको सम्मान देते है। बस इन्ही कारणों से लोग इसे पसंद करते है भले ही आपको 4 ग्रेड की क्यों न ही मिल जाये।
इसी कारण युवा अपनी जवानी को तनाव और तैयारी में लुटा रहे है वो अपनी जिंदगी को खुलकर नहीं जी रहे है।
कुछ लोग आलोचन करते है की केवल सरकारी नौकरी ही क्यों प्राइवेट भी करो सभी लोग सरकारी नहीं कर सकते है बात तो सही भी पर आज के महंगाई के दौर में प्राइवेट कंपनी किसी को गवर्मेन्ट की तरह सुविधा नहीं देती अगर देती तो आज सबलोग प्राइवेट को भागते न की सरकरी।
एक समय ऐसा भी था देश में की प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी को अच्छी सैलरी और सुविधा मिलती थी कर्मचारियों को ये संस्थाए कॉलोनी जैसी बुनियादी सुविधाएं देती थी उस ज़माने में एक युवा की चाहत होती किसी अच्छी कंपनी में जॉब करना। लेकिन ऐसा क्या हुआ की अब लोग सरकारी जॉब के पीछे पड़े है क्यों प्राइवेट सेक्टर युवाओ को एक अच्छा कर्रिएर नहीं दे रहा है आखिर इतनी बेरोजगारी का कारण क्या है? कभी आपने सोचा? क्यों युवा स्नातक होते हुए भी अच्छी जॉब नहीं ले पा रहे है ?
हमारे देश में बेरोजगारी का आलम ये है की युवा जो B.sc , BBA , LLB , B.tech , MBA इत्यादि जैसे प्रोफेशनल कोर्स किये हुआ है उनको भी आज कोई नहीं पूछ रहा है इसकी बानगी ये है की पिछले दिनों तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय में स्वीपर का काम और सैनिटरी कर्मचारियों के पद की दौड़ में एम.टेक, बी.टेक और एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट के साथ ही कई पेशेवर योग्यता वाले लोग भी शामिल हैं.
ये तो कुछ भी नहीं है जब रेलवे ने अपनी जॉब निकली तो देश भर से युवाओ ने आवेदन किया जिसकी संख्या 2 करोड़ से ऊपर निकल गई। आलोचक तो ये ही बोलेंगे की ये युवा इस काबिल भी नहीं है वरना इनको भी जॉब मिल जाती देश में काम की कमी नहीं है।
चलो मैंने माना ये काबिल नहीं है पर इनको नाकाबिल किसने बनाया ? किस कारण इनकी डिग्री बेकार है ? इनका शिक्षा किसके वजय से अधूरी है ? इनको वह अवसर क्यों नहीं दिया गया की वो अपने आपको काबिल बनसके? इसका जवाब तो केवल आप अपने आपसे पूछे आखिर ये हुआ क्यों हमने अपनी सरकारों से ये सवाल क्यों नहीं पूछा? सोचिये गा आपकी न सही आपकी आने वाली पीढ़ी का सवाल है अगर ये ही होता रहा तो उनका भी यही हाल होगा।
हमारे देश में सरकारों ने हमें बेवकूफ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी इस वक़्त भी वो हमें हमारे जरुरी मुद्दे से भटकाते हुए नज़र आ रहे है। इस समय देश में चार दशक की सबसे ज्यादा बेरोजारी है जो सरकारी आकड़ो के मुताबिक 6. 1 % की दर पर पहुँच गई है।
Economic times के अनुसार भारत में 24 लाख सरकारी पद इस समय खाली पड़े है विभिन्न विभागों में
अगर सरकार इन पदों को भर दे तो देश में काफी हद तक बेरोजगारी की समस्या से निदान मिल सकता है लेकिन अभी तक की सरकारों ने लोगों को केवल वोट बैंक का माध्यम बना रखा है जिसकी वजह से वह केवल आम लोगों को वादा तो करते हैं कि हम आपके लिए हर सुविधा करेंगे पर वह चुनाव जीतने के बाद लोगों के लिए किए गए वादों को भूल जाते हैं तो हर कोई जानता है, पर क्या नेता अपने इलाकों में अच्छे स्कूल अच्छी सड़कें अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे सकते हैं?
अगर सरकार लोगों की सुविधाओं को बढ़ाएगी तो इससे लोगों की जरूरते तो पूरी होंगी और बेरोजगारी भी काफी हद तक कम की जा सकती है।
देश के विभिन्न राज्यों में कई सारे विभागों में पद काफी मात्रा में खाली जिनको अभी तक भरा नहीं जा सका इस कारण सरकारी कामों काफी देर हो रही है।
अकेले उत्तर प्रदेश में ही चार लाख शिक्षकों के पद खाली है जिसके कारण सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का आभाव है, इस कारण देश में बच्चो को बुनियादी शिक्षा के लिए प्राइवेट स्कूलों और महगी फीस को मज़बूरी की वजय से लेना पड़ रहा है।
अभी देश की राजधानी में दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडहॉक शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया और कर रहे है क्योकि ये भी एक तरह की बेरोजगारी का सामना कर रहे है इन्हे अपने रोज़गार के लिए जो कभी भी निकले जा सकते है के लिए संघर्ष कर रहे है।
कुल मिला के देश में इस वक़्त 45 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, पर सरकार को इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, और इसमें नोटेबंदी , GST , सरकारी रवैया भी कारण है।
सब को मिलके ये सोचन होगा की सरकार कैसे अपनी निति में बदलाव लाये ये हालत सामान्य नहीं है।
युवाओ में रोष व्याप्त है अगर ये रोष गुस्से में बदल गया तो देश में हालत ख़राब हो जायेंगे।
इसलिये सरकार से निवेदन है ही की वो अपने सिस्टम को सुधारे जिसमे एग्जाम लेने वाली संस्था का भरोसेमंद होना, एग्जाम का टाइम से होना, जल्द से जल्द रिजल्ट का जारी करना और ज्वाइन करना ये सब केवल 6 महीने में होना चाहिए। इतना वक़्त किसी भी एग्जाम को होने और रिजल्ट जारी करने के लिए प्रयाप्त है जिससे की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के लिए ज्यादा से ज्यादा मौके मिल सके और वो लगन से तैयारी कर सके।
