शिक्षा क्या होती है जिसके पास न हो आप उससे पूछ के देख सकते है क्या महसूस करता होगा वो व्यक्ति आज समाज में जहा शिक्षा का विशेष महत्व है।
शिक्षा से समाज में सुधार होता है लोगो की तर्क करने की शक्ति का विकाश होता है।
जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करता है। पूरी शिक्षण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त किया गया ज्ञान हम सभी और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के प्रति आत्मनिर्भर बनाता है। यह जीवन में बेहतर संभावनाओं को प्राप्त करने के अवसरों के लिए विभिन्न दरवाजे खोलती है जिससे कैरियर के विकास को बढ़ावा मिले। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा बहुत से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यह समाज में सभी व्यक्तियों में समानता की भावना लाती है और देश के विकास और वृद्धि को भी बढ़ावा देती है।
पर आज कल शिक्षा को निजीकरण किया जा रहा है, जिसके कारण गरीब और पिछड़े लोगो का विकाश नहीं हो पा रहा है।
क्या आप जानते है 2019 – 2020 का शिक्षा पर कितना बजट दिया गया है? नहीं जानते तो आप अब जानिए क्यों की ये आपके बच्चो के भविष्य का सवाल है।
टोटल जीडीपी का 3% ही यानि 94,853. 64 करोड़ रूपए दिया है, जिसमे से 56536.63 करोड़ रु स्कूल स्तर और 38317 करोड़ रु उच्च शिक्षा के लिए दिया गया है।

इतने बड़े देश में बजट का केवल 3% ही दिया गया है जो शिक्षको की सैलरी आदि में ही खर्च हो जाएगी बाकि स्कूलों का निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का क्या होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मिड डे मिल के नाम पे सरकार ने भारी भरकम रकम 11000 करोड़ रु दिया है इस साल।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 400 करोड़ रु की बढ़ौतरी कर पिछले साल के मुकाबले इस साल केंद्रीय विश्विद्यालाओ IIT जैसे संस्थानो को दिए है जो की न काफी है, इससे साफ़ पता चलता है की सरकार कितनी गंभीर है उच्च शिक्षा को लेकर।

शिक्षा पर सभी का हक़ है जो भी सरकार ने धन मुहैया कराया है वो न काफी है इस देश में क्योकि आज भी लोग शिक्षा से वंचित है इसका कारण केवल सरकार की नीतिया है, सरकार ने प्राइवेट इंस्टीटूशन को काफी बढ़ावा दिया जिससे की शिक्षा महंगी हो गए और आम लोग इस महंगी शिक्षा को ग्रहण नहीं कर सकते।
इसका एक उदाहरण ये है की सरक़ार ने IIM का बजट कम करके 455 करोड़ रु किया है जो पिछले साल 1036 करोड़ रु था।
JNU एक केंद्रीय विश्व विद्याला है जो पुरे देश में सबसे महंगी हॉस्टल और मेस फीस है जोकि बाकि देश के केंद्रीय विश्व विद्याला से कम है।

टॉप 5 केंद्रीय विश्व विद्याला के नाम और उनके हॉस्टल और मेस फीस जो की सालाना है
1.JNU 55,000-61,000 रु
2. दिल्ली यूनिवर्सिटी 40000 -55000 रु
3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया 35000 रु
4. विश्वभारती विश्वविद्यालय 21600 – 30400 रु
5. पांडिचेरी विश्वविद्यालय 12000रु
अब आप जान गए होंगे की ये यूनिवर्सिटी कितनी जरुरी है गरीब लोगो के लिए और इनका होना यानि इस देश में शिक्षा का होना है।
अगर इनकी फीस को बढ़ा गया तो कितने लोग उच्च शिक्षा से दूर हो जायँगे, इसलिए लोगो को सरकार पे जोर डालना
चाहिए की इनकी फीस या तो कम हो या मुफ्त हो क्योकि कोई देश तभी तरक्की करेगा जब उस देश के बच्चे शिक्षित होंगे।
