Jawaharlal Nehru University
जेएनयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना है.जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1969 में हुई थी। जेएनयू अधिनियम 1966 (1966 का 53) को भारतीय संसद द्वारा 22 दिसम्बर 1966 में पास किया गया था।इस नाम से आप सब वाकिफ होंगे वैसे भी देश की मीडिया ने इसे बदनाम करने में कोई कसार नहीं छोड़ी है, खासकर गोदी मीडिया ने तो इस यूनिवर्सिटी को देश द्रोही गतिविधि का अड्डा तक तक घोषित कर दिया है.ये लोग तो चाहते है की कोई भी आवाज़ सरकार के खिलाफ न उठे सबको बस सरकार की हर बात सुनाई दे. कितने लोग जानते है की इस प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूशन में दूर दराज के इलाकों से गरीब छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और सरकार उनसे यह अधिकार छीनना चाहती है, जो एक मात्र यूनिवर्सिटी है जहाँ वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मिलती है स्टूडेंट को और पढ़ाई के अच्छे मौहौल मिलता है जो इनको आगे बढ़ने में सहायता करता है. सरकार फीस बढ़कर केवल अमीर लोगो के बच्चे को आगे बढ़ने का काम करना चाहती है ताकि जो शिक्षा का स्तर है वो केवल कुछ कुलिन वर्ग के लोगो के पास रहे. यह एक तरह की साजिश है जो लोगो को समझना होगा, ये केवल J N U में नहीं हो रहा है।

और भी देश के कॉलेज और यूनिवर्सिटी है जहाँ पर ये ट्रेंड है जो ४ व् ५ साल में काफी तेज़ी से बढ़ा है और लोग इसे विकाश का नाम दे रहे है. इसमे उत्तराखंड के आयर्वेदिक कॉलेज है जो हाई कोर्ट का भी आदेश नहीं मान रहे है,

इनको इतनी ताकत कहाँ से मिल रही है? आप सभी जानते होंगे इन में से कुछ कॉलेज तो मंत्रियो और बाबाओ के है. फीस बढ़ोत्तरी होनी चाहिए पर क्या 500% या 300% करना कितना जायज है और इसके विरोध में पुलिस इन स्टूडेंट पे लाठी चार्ज करती है. मैं उन पुलिस वालो से पूछना चाहता हूँ की जब आप दिल्ली में वकीलों से झड़प हो रही थी तब आप ने क्यों नहीं लाठी चार्ज किया, तब क्यों आप लोग भाग रहे थे और बाद में आंदोलन करने लगे क्योकि आप वकीलों का कुछ बिगाड़ नहीं सकते उल्टा आप पे केस हो गया. इसलिए उनका गुस्सा आपने स्टूडेंट पे उतार दिया।देशभर में छात्र आंदोलन करे फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ या अपनी पढ़ाई पे ध्यान दे. अब तो लगता ही शिक्षा को भी सरकार बेचना चाहती है जैसे सरकारी कंपनी आदि को बेच रही है. जिसके हाथ में जितना धन वो उतना शिक्षित होगा, यानि यहाँ भी मोनोपोली चलेगी केवल।अगर अभी इसका विराध नहीं हुआ तो बिकाऊ मीडिया इसे भी देशभक्ति के नाम पे सही ठहराएगा।हमें JNU के छात्रों का साथ देना होगा उनके साथ खड़ा होना होगा।
